: देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचार
Tue, May 21, 2024
देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचारसंवाददाता:- अलकेश धुर्वेदामजीपुरा:- (बैतूल) भीलटबाबा जोड़ पर सलामे कंम्प्लेक्स पर देविका क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। देविका क्लीनिक का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान के हाथो से फीता काटकर किया गया। देविका क्लिनिक खुलने से ग्रामीणों मे खुशी देखी जा रही है। एमबीबीएस डॉ पंकज उइके ने बताया की बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र होने के कारण स्वस्थ सेवाएं अच्छी नहीं मिलने के कारण उन्हें यहां वहां शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता था, इसी को देखते हुए इस क्षेत्र मे देविका क्लिनिक खोला गया है! देविका क्लीनिक खुलने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थय सुविधा अच्छी मिलेगी।क्लीनिक खुलने का समयदोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक। देविका क्लिनिक खोले जाने पर डॉ पंकज उड़के को समस्त स्टॉफ सहित जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं मित्रो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
: म.प्र.राज्य बाक्सिंग अकादमी चयन ट्रायल 24 मई से 11 जून तक
Tue, May 21, 2024
सागरI म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा संचालित मध्यप्रदेष राज्य बाक्सिंग खेल अकादमी के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 24 मई से 11 जून तक संचालनालय द्वारा निम्न चरणों में निर्धारित दिनॉकों/स्थानों पर किया जाएगा।
स्थान दिनॉक प्रषिक्षक का नाम
जबलपुर 24.05.2024 श्री रोषनलाल,मुख्य प्रषिक्षक बाक्सिंग
ग्वालियर 27.05.2024
उज्जैन (बड़नगर) 05.06.2024
इंदौर 06.06.2024
भोपाल 10 एवं 11.06.2024जिले के इच्छिक खिलाड़ी जो वर्ष 2006 एवं 2007 को जिनका जन्म हुआ है, वे खिलाड़ी प्रतिभा चयन में भाग ले सकते है। तथा बाक्सिंग खेल अकादमी के चयन हेतु मुख्य प्रषिक्षक रोषनलाल, मो.नं. 9893990581 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है,खिलाड़ी को मूल दस्तावेज-जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथी एवं स्थान पर पंजीयन कराकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।
: नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने सागर एसपी को लिखा पत्र
Tue, May 21, 2024
सागर I नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सागर विकासखण्ड,राहतगढ़ विकासखण्ड नगर पालिका परिषद मकरोनिया एवं नगर परिषद कर्रापुर में अवैध शराब बिक्री लगातार की जा रही है।जिसको लेकर आज विधायक प्रदीप लारिया ने सागर एसपी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया की लगातार आम जनता विशेषकर महिला वर्ग द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही है।पत्र में उन्होंने अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्रवासियो एवं आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का उल्लेख किया है I अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्रवासियो एवं आम जनता द्वारा निम्न बिन्दुओं से विधायक प्रदीप लारिया को अवगत कराया जा रहा है।(1) पुलिस विभाग की सतत् कार्यवाही के चलते अवैध शराब बिक्री पर सफलता मिली है परन्तु विगत कई दिनों से पुनः क्षेत्रवासियों द्वारा अवैध शराब बिकी की शिकायतें प्राप्त हो रही है,जो एक चिंतनीय है।(2) अवैध शराब बिकी गांव-गांव में पान के टपरे,गुमटियों एवं उनके एजेन्टों द्वारा थैले में रखकर की जा रही है।(3) कई जगह अवैध अहाते बनाये जा रहे है।यह शासन के नियमों के विरूद्ध है।(4) अवैध शराब के पीने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे है।(5) अवैध शराब के पीने से शराबियों द्वारा गाली-गलौच एवं उत्पात मचाया जा रहा है।जिस कारण से गांव-गांव में महिलाओं को अपने दैनिक जीवन के कार्य करने तथा सामाजिक कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।(6) अवैध शराब के कारण जुआ-सट्टा,आत्महत्या एवं अन्य अपराधों की भी अधिकता हो रही है।(7) अवैध शराब को रोकने के लिए विशेष दस्ते बनाकर शीघ्र कार्यवाही की जानी चाहिए।उक्त उपरोक्त कारणों को दृष्टिगत रखते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने अवैध शराब बिकी रोकने हेतु शीघ्र कार्यवाही करने हेतु लिखा पत्र।