: जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
Tue, May 28, 2024
सागरI जिला चिकित्सालय तिली में मरीजों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करें एवं जिला चिकित्सालय में पूरे समय डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। गुणवत्ता की गारंटी के तहत होने वाली निरीक्षण की सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूरी करें। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में संबंधित को दिए। कलेक्टर दीपक आर्य ने बैठक में निर्देश दिए कि जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं जिला चिकित्सालय में आने वाले पीड़ितों एवं उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।कलेक्टर आर्य की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय सागर की रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया एवं एजेण्डानुसार प्रत्येक बिदुं पर चर्चा की गई। आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिला चिकित्सालय में विभिन्न आवश्यक सामग्री क्रय करने एवं अन्य आवश्यक कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डा. आर. एस. जंयत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, एस.डी.ओ.पी.डब्ल्यू.डी चौरसिया, आर.एम.ओ.डा. अभिषेक ठाकुर, डा. जितेन्द्र सराफ, डा. ललिता पाटिल स्त्री रोग विशे., डा. अजीत शर्मा सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।
: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य सायबर पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी
Mon, May 27, 2024
सागर
। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों को मोबाइल के उपयोग से संबंधित सावधानियां बरतने के लिए राज्य सायबर पुलिस को एडवाजरी जारी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा मोबाइल उपयोग में सावधानियां बरतने संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी अनजान नम्बर से आए कॉल पर विश्वास न करें, चाहे वह किसी शासकीय संस्था के नाम या शासकीय योजना का फायदा दिलवाने के नाम पर किया गया हो। यदि कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवारजनों को अनजान जगह मिलने बुलाता है तो जाने से परहेज करें या अपने साथ किसी समझदार व्यक्ति को लेकर जाएं। ऐसे व्यक्ति जिन पर आपको शक होता है कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनके बारे में अपने परिजनों एवं मित्रों को बता कर रखें। वॉइस चैंजर एप्लीकेशन से तैयार की गई आवाज कई बार बेहद सुरीली व कम्प्यूटराइज्ड होती है अत: ऐसे किसी कॉल के आने पर ध्यान देवें की कहीं वह आवाज बनावटी तो नहीं है।एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि कोई आपका परिचित बनकर कॉल करता है तो उक्त कॉल को काट कर जिस परिचित के नाम से कॉल की गई है उसको उनके निजी नम्बर पर कॉल करके सुनिश्चित कर लें कि क्या उसी व्यक्ति के द्वारा आपको कॉल किया गया था। यदि आपके साथ भी कोई सायबर अपराध या इस तरह का अपराध घटित होता है या आपको किसी तरह की सायबर अपराध की जानकारी मिलती है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या
https://cybercrime.gov.in/
या Cyber Crime Help (Toll Free)नम्बर 1930 पर करें।
: बैतूल में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संग
Mon, May 27, 2024
बैतूल में हुआ संत रामपाल जी महाराज का सत्संगरिपोर्टर:- अल्केश धुर्वेबैतूल :- जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का नाम पूरे विश्व में सबसे बड़े समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है। संत रामपाल जी महाराज ने नशामुक्त, दहेजमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और समाज में फैली अन्य बुराइयों को खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं।दिनांक 26 मई 2024 दिन रविवार को मध्यप्रदेश राज्य के बैतूल जिला में संत रामपाल जी महाराज का जिला स्तरीय विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग LED के माध्यम से दिखाया गया जिसमें संत रामपाल जी ने सृष्टि रचना के गूढ़ रहस्य को विस्तार से वर्णन करते हुए बहुत हीसरल शब्दों में समझाया तथा तीन देवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माता पिता एवं आत्मा के पिता परमात्मा की जानकारी प्रदान की। संत रामपाल जी ने परमेश्वर के साकार रूप का परिचय दिया। संत रामपाल जी ने सत्संग में बताया कि यह माता पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को परमात्मा से जोड़ें। संत रामपाल जी ने कबीरपंथ की यथार्थ जानकारी देते हुए शास्त्रों के अध्ययन करने का उपदेश दिया तथा परमेश्वर के नाम पर शास्त्रविरुद्ध साधना बताने वालों को भी तत्वज्ञान पढ़ने, समझने एवं लोगों को भ्रमित न करने का उपदेश दिया।[video width="848" height="480" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240527-WA03032.mp4"][/video]