: गर्मी से निजात दिलाने चौराहों पर लगाए जा रहे ग्रीन नेट
Fri, May 31, 2024
सागरI नौतपा में भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए शहर के चौराहों पर ग्रीन नेट लगाए जा रहे है । जिससे सिग्नल पर वाहन चालकों को खड़ा होने में गर्मी से निजात मिल सके Iभीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर दीपक आर्य एवं नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले में वर्तमान में 44 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है जिसके तहत शहरवासियों को भीषण गर्मी से बचने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत दिवस नगर निगम के द्वारा फॉगिंग मशीन बुलाई गई और चौराहों पर खड़े कर कृत्रिम वर्षा कर शहरवासियों को भीषण गर्मी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार अब ग्रीन, रेड सिग्नल वाले चौराहों पर ग्रीन पंडाल लगाकर रेड लाइट होने पर रुकने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। साथ में फॉगिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम वर्षा भी की जाएगी। शहरवासियों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की है।
: उद्यानिकी विभाग द्वारा उर्ती में महिलाओ को नर्सरी तैयार करने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Fri, May 31, 2024
सिंगरौली 30 मई 2024/सहायक संचालक उद्यानिकी एच.एन निमोरिया ने बताया कि बैढ़न विकास खण्ड के ग्राम पंचायत उर्ती में में मनरेगा योजनान्तर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा सर्वेश्वरी महिला स्व सहायता समूह उर्ती के माध्यम से नर्सरी का कार्य संचालित है। सर्वेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की 20 महिलाओं एवं ग्राम की महिलाओं द्वारा फलदार पौधो की नर्सरी तैयार करने के लिए महिलाओं द्वारा पॉलिथीन थैलियों की भराई की जा रही है। ग्राम की महिलाओं को आत्म निभर्र बनाने के लिए महिलाओं को विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण देकर नर्सरी का कार्य कराया जा रहा है।
सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि नर्सरी में मुनगा की 5000 पॉलिथीन थैलियों में बीजो की बुवाई की जा रही है। तथा फलदार पौधे जिसमें आम, अमरूद, नीबू एवं अन्य फलदार पौधो की बीजो बुवाई के लिए थैलिओं में मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा है। नर्सरी के अन्य कार्य जैसे नर्सरी की फेसिंग, जमीन समतलीकरण, नर्सरी में तालाब निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। ताकि बरसात से पहले नर्सरी का कार्य पूर्ण किया जा सकें। नर्सरी में 1 वर्ष में 1 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एवं विगत 2 वर्ष में कुल 1.50 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एवं नर्सरी निर्माण होने से ग्राम की स्वसहायता समूह की महिलाओं के अलावा ग्राम के अन्य महिलओं को रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे ग्राम की महिलाए आत्म निर्भर बन सकेंगी।
लोकेशन - सिंगरौली
रिपोर्टर - सनोज कुमार बैस
: ग्राम आरूद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।
Fri, May 31, 2024
खण्डवा:-पंधाना के ग्राम आरूद में बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। अनंत जीवन एवं शोध समिति इंदौर तथा नागरथ चैरिटेबल ट्रस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम आरूद के आंगनवाड़ी केंद्रों के 6 वर्ष तक के 90 बच्चों तथा 62 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की गयी, जिसमें डॉक्टरों द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को निःशुल्क मल्टीविटामिन दवाईयाँ वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टरों में से स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की खून-पेशाब तथा हिमोग्लोबिन की मौके पर जाँच की गयी। जाँच दल द्वारा 12 महिलाओं को सोनोग्राफी कराने की सलाह दी गयी। स्वास्थ्य शिविर में एकीकृत बाल विकास परियोजना पंधाना के परियोजना अधिकारी श्री रूपसिंह सिसोदिया तथा सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती कविता सोनी तथा सेक्टर आरूद की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें उपस्थित थीं।खण्डवा से.... तनीश गुप्ता की रिपोर्ट