: 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूल,विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक 1 जून से
Mon, May 20, 2024
उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक इस बार 01 जून 2024 से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। फूलों की घाटी ट्रैक अपने विभिन्न तरह के फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं।फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के विहंगम नजारे भी देखने को मिलते हैं। फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।
उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने बताया कि फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल 01 जून को घांघरिया बेस कैंप से रवाना किया जाएगा। पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना होगा।बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है। फूलों की घाटी ट्रैकिंग के लिए भारतीय नागरिकों को 200 रुपए तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपए ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित किया गया है। फूलों की घाटी के लिए बेस कैंप घांघरिया से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी रहेगी।
: भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!
Sun, May 19, 2024
भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावली गढ़!दामजीपूरा:- रविवार बैतूल में मानवता की मिशाल देखने को मिली अपने चचेरे भाई सुदामा विश्वकर्मा के यहां बतौर मेहमान आए श्री ओंकार विश्वकर्मा को चचेरे भाई के व्हाट्सप पर यह संदेश देखा की दामजीपुरा की श्रीमती गीता बाई को ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है तो उन्होंने मेहमानी छोड़ जिला रक्तकोष पहुंच भीषण गर्मी में दोपहर को रक्तदान किया इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के शैलेंद्र बिहारिया ने कहा की मानवता की ऐसी मिशाल सराहनीय है! भीषण गर्मी में आराम छोड़ कूलर की हवा छोड़ श्री ओंकार व श्री सुदामा जिला रक्तकोश एक संदेश पर पहुंचे यह बेहद प्रशंसनीय है! भोपाल से आए मेहमान ने सिखा दिया की मानवता सबसे बड़ा धर्म है, इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के सुदामा विश्वकर्मा ने कहा की बैतूल जिले में युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और मरीज के परिजनों को भी रक्तदान करना चाहिए! विवाह अवसर पर हजारों रिश्तेदार दिखाई देते है, रक्त की जरूरत पड़ने पर सब गायब हो जाते है।
: शासन की मानक शर्तों का उल्लंघन करने पर स्टोन क्रेशर को किया गया सील
Sat, May 18, 2024
सागरI माफियाओं एवं अन्य प्रकार की व्यक्तियों द्वारा शासन के नियमों का पालन न करने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर एसडीएम विजय डेहरिया ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ रगोली के पास स्थित स्टेन केसर की जांच की गई। जहां पर शासन के द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन होना नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम डेहरिया ने संपूर्ण क्रेशर परिसर को सील कर दिया है।
उन्होंने ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पानी टैंकर की उपलब्धता न होना, चौकीदार की उपलब्धता न होना, पर्यावरण के प्रति निर्देशों का पालन न करना, निर्देशों के तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण न होना सहित अन्य अन्य आवश्यक व्यवस्था नं पाए जाने पर क्रेशर को सील किया गया है।