Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

गांव के अभिभावकों ने गले लगा कर चरण स्पर्श कर दी विदाई

कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 15th Presidential Election | राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला होंगी राष्ट्रपति।

admin

Thu, Jul 21, 2022
15th Presidential Election | राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला होंगी राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अब ख़त्म हो गयी है। इसके साथ ही भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं।

मुर्मू ने तीसरे चरण में ही विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मत दी। मुर्मू के जितने के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई महिला आदिवासी रायसेन हिल की सीढ़ी चढ़ने वाली हैं।


पहला राउंड: मुर्मू को मिले 540 वोट

राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, जबकि कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट काउंट हुए। इनमें

1. द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोटइन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोटइन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600
दूसराराउंड: द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'दूसरे दौर के बाद, जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई - कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।'

उन्होंने कहा, 'यदि मैं संसद के पहले के परिणामों को शामिल करूँ, तो अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनकी कीमत अब तक 1,89,876 है।'
तीसरा चरण: 10 राज्यों के वोटों की गई गिनती

तीसरे चरण में 10 राज्यों के वोटों की गिनती की गई। इसमें कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

Sawan 2022: कल बेहद शुभ मुहूर्त में शुरू हो रहा सावन मास, आप भी जान लें व्रत नियम व शुभ मुहूर्त


उनका कार्यकाल होगा बेहद सफल

मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, 'द्रौपदी मुर्मू के नाम के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में एनडीए द्वारा प्रस्ताव को पार्टी लाइनों के समर्थन के साथ पूरा किया गया है … मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा।'
भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न

द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने सुबह से जी जीत की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और मुर्मू की जीत पर जोरदार उत्साह मनाया। भाजपा कार्यालय से लेकर पूरे दीनदयाला रोड पर लोगों का हुजूम रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुर्मू के गृह राज्य ओड़िशा में भी जोरदार जश्न मनाया। वहीं मयूरभंज जिले के उनके गांव में भी लोग जश्न मना रहे हैं

17 सांसद और 100 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान विपक्षी दलों के 17 सांसदों और 104 से ज्यादा विधायकों ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को मतदान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1550106246891524096?t=Rj-CWBowBAiq8-ButX7ZLQ&s=19

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन