Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

गांव के अभिभावकों ने गले लगा कर चरण स्पर्श कर दी विदाई

कटनी में भाजपा की जीत का जश्न: जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

कटनी में भाजपा की जीत पर जश्न: संजय सत्येंद्र पाठक ने दी पार्टी नेतृत्व को बधाई

कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Indian Womens Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुची

admin

Mon, Aug 2, 2021
India Womens Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुची

Tokyo Olympics में Indian Womens Hockey Team ने इतिहास रच दिया है। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया है। भारत की तरफ से एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने दागा। भारतीय टीम पूरे मैच में कंगारू टीम पर हावी रही और लगातार अटैकिंग गेम को जारी रखा। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम ने 41 साल में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बनाई थी। 

Indian Womens Hockey Team ने दक्षिण अफ्रीका पर 4-3 की जीत और बाद में मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की आयरलैंड पर 2-0 की विजय से शनिवार को 41 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वंदना ओलंपिक में भारत की तरफ से गोलों की हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं थीं। हॉकी टीम की फॉर्म को देखते हुए फैन्स सेमीफाइनल में भी इस टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 साल बाद ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल का टिकट कटाया। टीम की ओर से से दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें  और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया।

Tokyo Olympics बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया. सिंधु ने चीन की ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। 

यह भी पढ़ें

SBI ATM Franchise: SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 70 हजार से ज्यादा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन